
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- चोरी की वारदात से श्रद्धालुओं में आक्रोश
- अज्ञात चोरों के खिलाफ कराई एफआईआर
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के सुखाडिय़ा नगर स्थित कोटा बाइपास रोड पर श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिे दिया। घटना के बाद मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार उक्त मंदिर के पुजारी जगन्नाथ शर्मा प्रतिदिन की भांति बुधवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि मंदिर परिसर में बने एक कमरे का ताला टूटा हुआ है। कमरे की स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने तत्काल मंदिर ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जब कमरे की जांच की गई तो पता चला कि अज्ञात चोर रात के समय ताला काटकर भीतर प्रवेश कर गए और वहां रखी साउंड मशीन, पीतल एवं तांबे के कीमती सामान के साथ नकदी भी चोरी कर ले गए।
50 हजार का सामान और नकदी ले गए चोर
श्री कामधेनु बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित काबरा ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोर करीब 50 हजार रुपये मूल्य का सामान और पांच हजार रुपए करीब की नकदी अपने साथ ले गए हैं। चोरी गए सामान में धार्मिक आयोजनों में उपयोग होने वाले उपकरण और पूजा सामग्री भी शामिल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। इसके बाद संबंधित पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी
मंदिर परिसर में हुई चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों को भी अब चोर निशाना बनाने लगे हैं, जो चिंता का विषय है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की मांग की है। मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा करने तथा चोरी में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाने की आवश्यकता भी जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। घटना के बाद मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के बीच दिनभर चोरी की चर्चा होती रही। सभी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी मामले में 6 लोगों . . .
2026-06-19 13:28:45
राजस्थान में प्री-मानसून का दौर : 29 जिलों में आज आंधी-बारिश का अ . . .
2026-06-18 13:15:29
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58
राजस्थान में री-नीट का फर्जी पेपर बेचता छात्र गिरफ्तार : पेपर माफ . . .
2026-06-19 13:31:29
पदक प्राप्त 50 खिलाड़ियों को मिलेगी कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति . . .
2026-06-18 13:14:05