It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

आरएमआरएस की बैठक में फैसला : एमजीएच परिसर में नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य को गति देने पर विशेष जोर
By Lokjeewan Daily - 19-06-2026

- चिकित्सा सुविधाओं का होगा विस्तार
-  नई बिल्डिंग में ही बनेगी  कैथ लैब
भीलवाड़ा लोकजीवन। महात्मा गांधी  अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज में हुई। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता तथा शहर विधायक अशोक कोठारी की उपस्थिति में हुई इस बैठक में चिकित्सा ढांचे को मजबूत करने के लिए कई बड़े और सकारात्मक निर्णय लिए गए। बैठक में एमजी अस्पताल की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने निर्माण एजेंसी आरएसआरडीसी के इंजीनियर्स और पूरी टीम को कार्य में गति लाते हुए इसे समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुविधा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही अस्पताल परिसर के सीवरेज सिस्टम को पूरी तरह से दुरुस्त और आधुनिक बनाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे परिसर में स्वच्छता का स्तर और बेहतर हो सके। बैठक में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई नीतिगत फैसले हुए इनमें  दिल की बीमारियों के इलाज के लिए बेहद जरूरी 'कैथ लैब' को एमजी अस्पताल की नई बिल्डिंग में ही स्थापित किया जाएगा, जिससे मरीजों को एक ही छत के नीचे सुपर स्पेशलिटी उपचार मिल सकेगा। अस्पताल में जमे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को यहीं रखने पर भी चर्चा हुई। हालांकि यह परिसर पूरा अस्पताल का है । सीएमएचओ, आरसीएचओ कार्यालय यहां वैसे ही चल रहे है। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं को अगले स्तर पर ले जाने के लिए प्रस्तावित मेडीसिटी प्रोजेक्ट को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। इसके साथ ही सुपर स्पेशलिटी विंग एवं कैंसर केयर यूनिट के विकास पर भी रोडमैप तैयार किया गया। मरीजों की बेहतर देखभाल और स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए विधायक अशोक कोठारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 48 संविदा नर्सिंग कर्मियों को महात्मा गांधी अस्पताल में ही नियुक्त रखने की बात कही। इस पर अधीक्षक पहले से ही तैयार है कि ट्रेड स्टाफ का यहां रहना अस्पताल के हित में है। इसके अलावा, मरीजों को लाइनों से मुक्ति दिलाने के लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम के कार्य को भी जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने पर चर्चा की गई।  बैठक में मेडिकल कॉलेज  प्राचार्य डॉ. वर्षा सिंह, एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़, सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा, आरएसआरडीसी से खुशबू गर्ग, पीडब्ल्यूडी से संदीप झंवर, डॉ. रजनी गौड़, डॉ. वीरेंद्र शर्मा, डॉ. सुरेंद्र मीणा सहित चिकित्सा एवं सर्वाजनिक निर्माण विभाग के  अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

अन्य सम्बंधित खबरे