
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । शहर में जारी भीषण उमस और तीखी तपिश के बाद शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। आसमान में उमड़े काले-घने बादलों के बीच तेज ठंडी हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे आमजन को बेहाल कर देने वाली गर्मी से मामूली राहत मिली है। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था। हफ्ते की शुरुआत 11 और 12 जून को क्रमश: 39. और 38.8 डिग्री सेल्सियस के भारी तापमान के साथ हुई थी, जिसके बाद 14 और 15 जून को क्रमश: 15 मिमी और 5 मिमी बारिश होने से पारे में थोड़ी गिरावट आई थी। लेकिन मंगलवार से एक बार फिर तापमान बढक़र 38 डिग्री तक पहुंच गया और हवा में भारी नमी के कारण उमस का ग्राफ चरम पर पहुंच गया था, जिससे लोग पसीने से तर-बतर थे और कूलर-पंखे भी पूरी तरह बेअसर साबित हो रहे थे। इसी बीच शुक्रवार दोपहर करीब 1.15 बजे अचानक घने बादलों ने डेरा डाल लिया और देखते ही देखते शहर म बौछारें गिरनी शुरू हो गईं। बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया और शहर के प्रमुख चौराहों, कलेक्ट्रेट रोड, सांगानेरी गेट और मुख्य बाजारों की सडक़ों पर पानी बह निकला। मौसम विभाग के अनुसार, भीलवाड़ा और आसपास के जिलों में अगले 48 से 72 घंटों तक आसमान में बादल छाए रहने तथा गरज-चमक के साथ खंड वर्षा होने की पूरी संभावना है, जिससे तापमान नियंत्रित रहेगा और मानसून की एंट्री के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनेंगी।
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी मामले में 6 लोगों . . .
2026-06-19 13:28:45
राजस्थान में प्री-मानसून का दौर : 29 जिलों में आज आंधी-बारिश का अ . . .
2026-06-18 13:15:29
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58
राजस्थान में री-नीट का फर्जी पेपर बेचता छात्र गिरफ्तार : पेपर माफ . . .
2026-06-19 13:31:29
पदक प्राप्त 50 खिलाड़ियों को मिलेगी कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति . . .
2026-06-18 13:14:05