It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राहुल गांधी के जन्मदिन पर देहात कांग्रेस ने किया मरीजों को फल वितरण
By Lokjeewan Daily - 19-06-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस देहात द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री और जिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष रामलाल जाट ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और उन्हें फल वितरित किए। मीडिया से बातचीत करते हुए रामलाल जाट ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ कांग्रेस के ही नहीं, बल्कि देश के एक ऐसे नेता हैं जो हर वर्ग और युवाओं की धडक़न हैं और सबका ध्यान रखते हैं। उनके इसी समर्पण को देखते हुए भीलवाड़ा जिला कांग्रेस उनके जन्मदिन को बड़ी धूमधाम से मना रही है और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही है। रामलाल जाट ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिले भर में सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जिसके तहत गौशालाओं में गायों के लिए गुड़ और चारे की व्यवस्था की गई है, तो वहीं मंदिरों में उनकी दीर्घायु के लिए विशेष अभिषेक और पूजा-अर्चना करवाई जा रही है। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके भी जल्द ठीक होने की कामना की गई है। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्राओं का जिक्र करते हुए कहा कि वे एक ऐसे महापुरुष हैं जिन्होंने पूरे हिंदुस्तान की परिभाषा को समझकर, पैदल यात्राएं करके देश को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। जिला कांग्रेस ने ऐसे महान नेता के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए इन सभी सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इस दौरान कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे