
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। चंपापुर गांव की पहाडिय़ों के बीच संचालित अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री के खुलासे के बाद शनिवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध फार्म हाउस पर बुलडोजर चला दिया। हाल ही में करोड़ों रुपए की एमडीएमए ड्रग्स बरामदगी के मामले में चर्चा में आए इस निर्माण को राजस्व विभाग ने अतिक्रमण मानते हुए ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान गिरदावर संजय पाराशर, पटवारी दिनेश चौधरी तथा संबंधित खाताधारक मौके पर मौजूद रहे।
खाताधारकों की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण
राजस्व विभाग की टीम ने भूमि रिकॉर्ड और मौके की रिपोर्ट के आधार पर जांच की। जांच में सामने आया कि संबंधित निर्माण मूल खाताधारकों की जानकारी और स्वीकृति के बिना अतिक्रमण कर खड़ा किया गया था। सत्यापन के बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी रिकॉर्ड और मौके की स्थिति में स्पष्ट विसंगतियां मिलने पर यह कदम उठाया गया।
पहाडिय़ों में चल रही थी गुप्त ड्रग फैक्ट्री
कुछ दिन पूर्व बिजौलिया पुलिस ने चंपापुर की पहाडिय़ों में संचालित एक गुप्त एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई में करीब 36 किलोग्राम एमडीएमए, बड़ी मात्रा में रसायन और ड्रग निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए गए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि फार्म हाउस का उपयोग अवैध मादक पदार्थ निर्माण और भंडारण के लिए किया जा रहा था। मामले के खुलासे के बाद पूरे जिले में हडक़ंप मच गया था। इस पूरे मामले में पुलिस के सूचना तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विश्वसनीय सूचना के आधार पर शुरू हुई कार्रवाई ने जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी पुलिस कार्रवाई का रूप ले लिया। समय रहते दबिश दिए जाने से करोड़ों रुपए की ड्रग्स बाजार तक पहुंचने से पहले ही जब्त कर ली गई। नरेश सुखवाल के नेतृत्व में लगातार मादक पदार्थ तस्करी के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं तार
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स के कच्चे माल, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि मामले के तार किसी बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। वहीं ड्रग फैक्ट्री पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिले में नशे के कारोबार और अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58