It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अजमेर डीआरयूसीसी की बैठक में रेल सुविधाओं पर मंथन
By Lokjeewan Daily - 20-06-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। अजमेर मंडल पर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक मंडल कार्यालय, अजमेर में मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति राजू भूतड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  समिति के सचिव तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। अध्यक्ष तथा मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने सभी सदस्यों को मंडल पर चल रही विशेष व वाणिज्यिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में बताया। प्रतिनिधियों ने मंडल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में विस्तार के लिए किये गए कार्यों की सराहना की। यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुये रेलवे स्टेशनों पर ठहराव व विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन, उपलब्ध रेल सेवाओं में वृद्धि एवं डिब्बों मे बढ़ोतरी, लिफ्ट व एस्केलेटर, टिकट वेंडिंग मशीन की संख्या बढ़ाने, आरओबी तथा आरयूबी का निर्माण, प्लेटफॉर्म शेल्टर का विस्तार, अतिरिक्त टिकट विंडो खोलने व पानी की समुचित व्यवस्था सम्बंधी मांग व सुझाव सहित कई यात्री सुविधा से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा की गयी। समिति अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिये गये सुझावों पर विचार कर उन्हें क्रियान्वित करने का प्रयास किया जायेगा।  बैठक में रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य मेवाड़ चैम्बर के महासचिव आर के जैन, राकेश कसेरा, पवन तलेसरा, प्रमोद कुमार झंवर, ओमप्रकाश पालीवाल तथा श्याम अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा, मंडल के समस्त शाखाधिकरी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक अशोक कुमार मीणा व सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजकुमार स्वर्णकार उपस्थित रहे।  

अन्य सम्बंधित खबरे