It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ीे: स्वामी गोविन्द देव गिरीजी - सफल,सुखी एवं सार्थक जीवन के महत्व पर उद्बोधन
By Lokjeewan Daily - 20-06-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। हमारे वेद, उपनिषद, भगवत गीता गीता की पहली शिक्षा यहीं है कि कभी निराश नहीं होना चाहिए। जीवन में निराश होने पर विफलता मिलती है और निराशा दूर होने पर आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी होता है। ये विचार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास मथुरा के उपाध्यक्ष विख्यात धर्म गुरू स्वामी गोविन्द देव गिरी ने तेरापंथ नगर स्थित महाश्रमण सभागार में ए.बी.माहेश्वरी एजुकेशनल ट्रस्ट भीलवाड़ा के संचालक जगदीशप्रसाद, नवनीत कुमार, श्लोक सोमानी परिवार द्वारा जीवन प्रबंधन पर आयोजित दो दिवसीय प्रवचनमाला के दूसरे दिन सफल,सार्थक, सुखी, आनंदमय जीवन के महत्व पर उद्बोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीख ले सकते है कि हमारे मन में सफलता का भाव है तो वह अवश्य प्राप्त होगी। जीवन में नीचे गिरने के बाद भी उठने का हौंसला रखने वाला जीवन की प्रतिस्पर्धा में विजय होकर सामने आता है। जीवन से संकटरूपी बंदर भाग जाएंगे यदि आप उनके सामने डटकर खड़े हो जाएंगे।  आत्मविश्वास खोने पर हम अपना सब कुछ खो देंगे।
महाराजश्री ने गोपियों व भक्त प्रहलाद के जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि जिसे भगवान से प्यार हो जाता है वह उसे भूल नहीं पाता है। भगवत कथा परमात्मा के प्रति प्रेम का निर्माण कर हमे ईश्वर के प्रभाव का दर्शन कराती है। मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि प्रवचन के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन जगदीशप्रसाद सोमानी, नवनीत सोमानी, श्लोक सोमानी, एस एन नुवाल, मोहन छापरवाल, बद्रीप्रसाद छापरवाल ने किया। स्वामी गोविन्द देव गिरी का माल्यापर्ण से स्वागत शरद अग्रवाल, साकेत अग्रवाल एवं यश अग्रवाल ने किया। श्यामसुंदर सोमानी, कैलाश नुवाल, केजी सोनी, मीडिया प्रभारी महावीर समदानी, निलेश कांठेड़, बिलेश्वर डाड, मदनलाल आचार्य, नवनीत आसावा, अशोक चौहान, राधेश्याम अजमेरा, विश्व हिन्दु परिषद के पदाधिकारी, मेल जोल क्लब के सदस्य, पूजा प्रोसेस व श्रीजी ग्रुप के स्टॉॅफ सदस्यों ने महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वागत नवनीत सोमानी ने किया। आभार श्यामसुंदर सोमानी ने जताया।  

अन्य सम्बंधित खबरे