
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। राज्य सरकार ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) में दो मेंबर की नियुक्ति की गई है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने प्रो.डॉ.संतोष आनंद गारू और डॉ.दीपक कुमार शर्मा को आरपीएससी सदस्य पद पर शुक्रवार देर रात नियुक्ति के आदेश जारी किए। गारू भीलवाड़ा में एमएलवी गवर्नमेंट कॉलेज में प्रिंसिपल हैं। लंबे समय से भीलवाड़ा ही पोस्टेड हैं। आजाद नगर निवासी डॉ.गारू का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पुराना जुड़ाव रहा है। वर्तमान में संघ के संगठन विद्या भारती के चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष हैं। बचपन से संघ के स्वयंसेवक संतोष आनंद पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित संघ के संपर्क विभाग में भी विभिन्न दायित्व निभा चुके हैं। डॉ.संताष आनंद गारू की पत्नी अरुणा गारू भीलवाड़ा में ही मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हैं। दोनों सदस्यों गारू व शर्मा का कार्यकाल पद संभालने से 6 साल की अवधि या 62 साल तक की उम्र पूरी होने तक का होगा। उधर, कांग्रेस राज में नियुक्त सीनियर मेंबर ले.कर्नल केसरी सिंह आरपीएससी के कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे। नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक यह जिम्मा संभालेंगे।
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58