
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत भीलवाड़ा शहर को आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ई-बस सेवा का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना शहरी परिवहन में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आज जयपुर के लिए 29 तथा भीलवाड़ा के लिए 18 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। ई-बसों के डिपो निर्माण, इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं संचालन के लिए केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान को निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। डबल इंजन सरकार के कारण विकास कार्यों को गति मिली है और प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण में कमी आएगी। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये बसें यात्रियों, विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांगजनों, विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा का माध्यम बनेंगी। बसों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सीएम ने विश्वास जताया कि ई-बस सेवा नागरिकों के दैनिक जीवन को अधिक सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाएगी तथा प्रदेश के शहरों को स्वच्छ, आधुनिक एवं बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिला मुख्यालय पर नगर निगम परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहर विधायक अशोक कोठारी, मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना, जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, जिला परिषद सीईओ चंद्रभान सिंह भाटी, नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, निवर्तमान महापौर राकेश पाठक, निवर्तमान उप महापौर रामलाल योगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा भीलवाड़ा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे आमजन को किफायती, सुरक्षित एवं वातानुकूलित यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। डीजल-पेट्रोल पर निर्भरता कम होने से प्रदूषण में कमी आएगी तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। सांसद दामोदर अग्रवाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि यह योजना शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करेगी तथा हरित ऊर्जा को बढ़ावा देगी। भीलवाड़ा शहर को कुल 50 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। इन बसों का संचालन शहर एवं आसपास के लगभग 35 किलोमीटर क्षेत्र में किया जाएगा, जिससे करीब 65 गांवों के नागरिक भी लाभान्वित होंगे। मोहनलाल सुखाडिय़ा नगर में 16,742.56 वर्गमीटर भूमि पर लगभग 9.5 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस डिपो का निर्माण किया गया है।
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58