
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। नगर विकास न्यास कार्यालय में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भडक़ गई। आग की लपटें सहायक अभियंता शक्ति सिंह राणावत के चेंबर से उठती देख वहां मौजूद कर्मचारियों और आमजन में हडक़ंप मच गया। हालांकि, कर्मचारियों ने तत्परता और सजगता दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और समय रहते आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा नुकसान होने से टल गया। लेकिन, इस घटना ने यूआईटी प्रशासन की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। शहर के सबसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों में शुमार यूआईटी में रोजाना सैकड़ों लोग अपने काम के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इस हादसे ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। बड़ा सवाल यह है कि क्या परिसर में स्थापित अग्निशमन उपकरण केवल दिखावे के लिए हैं या वाकई कार्यशील स्थिति में हैं? अगर यह आग विकराल रूप ले लेती और कोई बड़ी अनहोनी हो जाती, तो इसका जिम्मेदार कौन होता? फिलहाल, इस लापरवाही को लेकर आमजन में आक्रोश है और प्रशासन से पुख्ता सुरक्षा इंतजामों की मांग की जा रही है।
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58