It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

कोटा बाईपास पर आलू से भरा अनियंत्रित ट्रोला पलटा, सडक़ पर बिखरीं बोरियां, मची अफरा-तफरी
By Lokjeewan Daily - 23-06-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  शहर के कोटा बाईपास स्थित टंकी के बालाजी के पास मंगलवार तडक़े एक बड़ा सडक़ हादसा होने से बाल-बाल टल गया। अजमेर की ओर से आ रहा आलू से भरा एक तेज रफ्तार ट्रोला अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गया, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और आलू की सैकड़ों बोरियां हाईवे पर बिखर गईं।  जानकारी के अनुसार, यह ट्रोला अजमेर की दिशा से भीलवाड़ा कृषि उपज मंडी की तरफ माल सप्लाई करने आ रहा था। जैसे ही ट्रोला टंकी के बालाजी के निकट पहुंचा, चालक का वाहन पर से नियंत्रण पूरी तरह बिगड़ गया और भारी-भरकम वाहन बीच सडक़ पर ही पलट गया। हादसे के वक्त गनीमत यह रही कि तडक़े का समय होने के कारण आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा कई जानें जा सकती थीं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को संभाला। बाद में सूचना पाकर पहुंची क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रोले को बीच सडक़ से हटाकर सीधा कराया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। इस हादसे में ट्रोला चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। यह हादसा एक बार फिर कोटा बाईपास पर भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार और चालकों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सुबह के समय ट्रैफिक कम होने से आज एक बड़ा नुकसान होने से बच गया, लेकिन यदि यही दुर्घटना व्यस्त समय में होती, तो स्थिति बेहद भयावह और जानलेवा हो सकती थी। प्रशासन को बाईपास पर गति सीमा तय कर सख्त निगरानी रखनी होगी।

अन्य सम्बंधित खबरे