
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूजा गंगराड़े ने कहा कि अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी का दायित्व है। डॉ. पूजाकोटा और बीकानेर में संक्रमण से हुई मौतों के बाद मंगलवार को महात्मा गांधी अस्पताल परिसर स्थित एकेडमिक हॉल में संक्रमण नियंत्रण विषयक विशेष बैठक में संबोधित कर रहे थे। बैठक में उन्होंने सभी को संक्रमण रोकथाम संबंधी दिशा-निर्देशों की गंभीरता से पालना करने के निर्देश दिए। एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने भी संक्रमण नियंत्रण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के समन्वित प्रयास जरूरी हैं। बैठक में आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग एवं संक्रमण नियंत्रण प्रभारी डॉ. रोहित सचदेवा ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अस्पतालों में संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय और प्रभावी नियंत्रण व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी दी। निश्चेतना विभाग के डॉ. महेंद्र वर्मा ने संक्रमण नियंत्रण से संबंधित मानक संचालन प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए उनके कड़ाई से पालन पर जोर दिया। करीब दो घंटे तक चली बैठक में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और विद्यार्थियों को संक्रमण रोकथाम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। बैठक में अस्पताल के सभी विभागाध्यक्ष, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, ट्यूटर तथा नर्सिंग विद्यार्थी उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने हाथों की स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और संक्रमण की रोकथाम संबंधी प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58