
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- खाली प्लॉटों के सामने रखे पत्थरों के कारण रुकी निकासी
- स्थानीय निवासियों में निकाय के प्रति भारी रोष
भीलवाड़ा लोकजीवन । नगरीय निकाय के लाख दावों के बाद भी शहर के कई इलाकों में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह बदहाल है। ताजा मामला काशीपुरी क्षेत्र का है, जहां अप्पू नट-बोल्ट से लेकर भंवर मेहता के मकान तक मुख्य सडक़ की नाली पूरी तरह बंद पड़ी है। आलम यह है कि नाली में ऊपर तक गाद और कीचड़ भरा हुआ है, जिससे गंदे पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो चुकी है। मानसून से पहले की इस बदहाली ने नगर परिषद के प्री-मानसून सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाली जाम होने के कारण समस्या इतनी विकराल हो चुकी है कि मामूली सी बारिश होते ही नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों के ठीक सामने जमा हो जाता है। ऐसे में स्थानीय लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। बदबू और मच्छरों के प्रकोप के कारण क्षेत्र में मौसमी बीमारियां फैलने का अंदेशा भी लगातार बना हुआ है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, अप्पू नट-बोल्ट के पास नाली पूरी तरह चोक है। इसका मुख्य कारण नाली के ऊपर किया गया अस्थाई अतिक्रमण है। दरअसल, रास्ते में आने वाले खाली प्लॉटों के सामने लोगों ने नाली को ढकने के लिए छोटे-छोटे पत्थर डाल रखे हैं। इन पत्थरों की वजह से अंदर की गाद साफ नहीं हो पाती और कचरा फंसने से पूरी नाली जाम हो जाती है। मोहल्लेवासियों ने क्षेत्र के सफाई जमादार और संबंधित ठेकेदार से मांग की है कि खाली प्लॉटों के सामने रखे इन पत्थरों को हटवाकर नाली की गहराई से पूरी सफाई करवाई जाए, ताकि आने वाले दिनों में भारी बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति से बचा जा सके। नगर निगम प्रशासन और सफाई ठेकेदार मानसून सिर पर होने के बावजूद कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। वार्ड जमादार को ग्राउंड जीरो पर आकर इस समस्या को देखना चाहिए। जनता टैक्स देती है, इसलिए साफ-सफाई उनका अधिकार है। प्रशासन को तुरंत एक्शन लेकर पत्थरों को हटवाना चाहिए और नाली को पूरी तरह साफ करना चाहिए।
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58