
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- जुलाई के पहले सप्ताह में जयपुर में महाआंदोलन
- सोशल मीडिया पर चलेगा मेल भेजो अभियान
भीलवाड़ा लोकजीवन। प्रदेश में कोरोना काल के दौरान अग्रिम पंक्ति में रहकर जनता की जान बचाने वाले कोविड स्वास्थ्य सहायक एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर मुखर हो गए हैं। बजट घोषणा 2022-23 के तहत महिला स्वास्थ्य स्वयंसेवक/नियम बहाली में समायोजन की मांग पूरी न होने से आक्रोशित कार्मिकों ने अब सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। कोविड स्वास्थ्य सहायक कर्मचारी संघ द्वारा जुलाई 2026 के प्रथम सप्ताह में राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर एक विशाल धरने का आयोजन किया जा रहा है। शहीद स्मारक पर भौतिक धरने से ठीक पहले, पूरे राजस्थान के कार्मिक एक बड़ा सोशल मीडिया और डिजिटल जागरूकता आंदोलन शुरू कर रहे हैं। इसके तहत प्रदेशभर के हजारों कार्मिक एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष को मेल पर अधिक से अधिक संख्या में ईमेल भेजकर अपनी पीड़ा और मांगें पहुंचाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह बासरोटा ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर वे लगातार सरकार के द्वार खटखटा रहे हैं। इससे पहले पीएचएस गायत्री राठौड़ को 600, मुख्यमंत्री को 1000, सीएमओ एसीएस आनंद अग्रवाल को 600 और विधानसभा अध्यक्ष को 850 से अधिक ईमेल भेजे जा चुके हैं। अब इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सामूहिक मेल भेजकर बजट घोषणा को धरातल पर उतारने की अपील की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और समस्त कैबिनेट मंत्रियों व विधायकों से अपील है कि कोविड स्वास्थ्य सहायक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ लिखित समझौता कर सौहार्दपूर्ण आदेश जारी किए जाएं।
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58