
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। महावीर इंटरनेशनल मीरा केंद्र की ओर से एक निजी रिसॉर्ट में जनरल मीटिंग के साथ पिकनिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरना की अध्यक्षता, तथा पूर्व जोन अध्यक्ष मंजू खटवड़ व वर्तमान जोन अध्यक्ष चंद्रा राका, जॉन सचिव पुष्पा मेहता की उपस्थिति में हुआ। ाुरुआत में अध्यक्ष विमला रांका ने सभी का स्वागत करते हुए सदस्यों के सहयोग की सराहना की। अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरना ने पीडि़त मानवता की सेवा के लिए तन-मन-धन से जुटने का आह्वान किया। जोन अध्यक्ष चंद्रा रांका ने बताया कि संस्था का 51वां स्थापना दिवस 1 से 15 जुलाई तक मनाया जाएगा, जिसके तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित होंगी। सचिव सुमन अग्रवाल ने प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए आगामी कार्ययोजना बताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र द्वारा पूर्व में भी ये सेवा कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। इन कार्यों में प्रमुख रूप से ?पर्यावरण व जीवदया खुशियों का बाजार, कपड़े की थैली मेरी सहेली अभियान, वृक्षारोपण, पक्षियों के लिए परिंडे व दाना-पानी की व्यवस्था, और गौशाला में चारा-लापसी व दवाई वितरण। स्कूलों में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, अध्ययन सामग्री वितरण, 13 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं के लिए हार्मोनल व मासिक धर्म जागरूकता सत्र, और सेनेटरी पैड वितरण। नवजात शिशुओं को बेबी किट, गर्भवती महिलाओं को पोषाहार, 'फूड फॉर हंगर' के तहत आटा व जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरण। रक्तदान शिविर, वृद्ध आश्रम में भोजन, सडक़ किनारे बैठने वाले विक्रेताओं को छाता वितरण, तथा नेत्र व दंत चिकित्सा शिविरों का आयोजन। ?बैठक के बाद सभी सदस्यों ने स्विमिंग पूल, विभिन्न गेम्स और लजीज भोजन के साथ पिकनिक का आनंद लिया।
राष्ट्रीय ई—गवर्नेंस पुरस्कार 2026 का वितरण, जयपुर डिक्लेरेशन जार . . .
2026-07-02 20:08:27
वीबी जी राम जी के लिए प्रदेश में 12 हजार 636 करोड़ का प्रावधान- मु . . .
2026-07-02 20:06:28
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद बस और ट्रक में लगी आग, 8 . . .
2026-07-01 12:25:01
मुख्य सचिव ने दौसा एक्सप्रेस-वे दुर्घटना को लेकर ली उच्चस्तरीय सम . . .
2026-07-02 20:09:38
आमेर के एसबीआई एटीएम में फिर खराब हुआ एसी, उपभोक्ता परेशान . . .
2026-07-01 12:29:12
15 वर्षीय किशोर के साथ जंगल में ले जाकर बेरहमी से की मारपीट . . .
2026-07-01 12:26:57