
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। काशीपुरी वकील कॉलोनी क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में मंगलवार को महेश नवमी और माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस अत्यंत हर्षोल्लास व धार्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अलौकिक अवसर पर काशीपुरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण के मनसा पूर्ण महादेव मंदिर गर्भगृह में भगवान महेश का भव्य एवं दिव्य दुग्धाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन के तहत बस्सी के विद्वान पंडित मनोज शर्मा के सानिध्य में पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक संपन्न हुआ, जिससे पूरा परिसर शिवमय हो उठा। अभिषेक के पश्चात समाज की महिलाओं व माताओं द्वारा ठाकुर जी और भोलेनाथ का अत्यंत सुंदर व आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद आयोजित भजन-कीर्तन में श्रद्धालुओं ने शिव-महिमा के भजनों पर झूमकर आनंद लिया। इस धार्मिक अनुष्ठान में काशीपुरी क्षेत्र सहित शहर के कई गणमान्य नागरिकों और माहेश्वरी बंधुओं ने सपरिवार ब?-चढक़र भाग लिया। शिव भक्ति के रंग में रंगे समाजजनों का यह संगम न केवल अगाध श्रद्धा का, बल्कि सामाजिक एकता और संगठन का अनूठा प्रतीक नजर आया। महाआरती के बाद सभी ने राष्ट्र व समाज की सुख, समृद्धि, खुशहाली तथा आपसी सद्भाव की कामना की। उत्सव में जिला क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष अशोक बाहेती (सहपत्नी), काशीपुरी क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष ओम जागेटिया, सचिव हरगोविंद सोनी (सहपत्नी), नगर सभा के सचिव सुरेश बिड़ला, काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी भवन के सचिव गोविंद प्रसाद सोडानी (सहपत्नी) सहित प्रहलाद न्याति (सहपत्नी), राजकुमार मुंदड़ा (सहपत्नी), घनश्याम एड़ा (सहपत्नी) एवं अशोक बांगड़ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय समाजजन व मातृशक्ति उपस्थित थी।
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58