
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा के सदस्य एवं सहसचिव हरीश अग्रवाल की माताजी के आकस्मिक निधन के बाद शोकाकुल परिवार ने अनुकरणीय पहल करते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। परिजनों की इस पुनीत सहमति के साथ ही शाखा द्वारा वर्ष 2026 का यह नवां नेत्रदान संपन्न कराया गया। नेत्रदान की यह संपूर्ण प्रक्रिया लायंस आई हॉस्पिटल के सहयोग से संपन्न हुई, जहां सूचना मिलने पर हॉस्पिटल के राकेश पगारिया एवं सहायक चेतन भट्ट ने अग्रवाल निवास पहुंचकर सफलतापूर्वक नेत्र संग्रहण किया। इन प्राप्त नेत्रों से आने वाले दिनों में दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी आने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस सेवा कार्य पर शाखा अध्यक्ष कमलेश बोड़ाना ने कहा कि नेत्रदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। वहीं प्रांतीय प्रभारी सुभाष मोटवानी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक के इन क्षणों में भी लिया गया ऐसा प्रेरणादायी निर्णय समाज में जागरूकता का एक बड़ा संदेश देता है। इस अवसर पर पुनीत भूतड़ा, योगेश मित्तल, टोनी गाडय़िा, अमित नागौरी, दशरथ भारद्वाज, श्वेता माहेश्वरी, महिला संयोजिका वर्षा मित्तल, अरविंद अग्रवाल एवं छीतर अग्रवाल सहित शाखा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान परिषद की ओर से आमजन से भी नेत्रदान का संकल्प लेने का आह्वान किया गया ताकि किसी के अंधकारमय जीवन में उजाले की नई किरण बिखेरी जा सके।
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58