
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
मांडल लोकजीवन। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के उपलक्ष्य में नगर माहेश्वरी सभा व महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में स्व. विनीत जाजू की स्मृति में आयोजित सात दिवसीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। मंगलवार सुबह आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के बेहद रोमांचक फाइनल मैच में नई नगरी रॉयल ने माहेश्वरी ब्रदर्स को हराकर खिताबी जीत दर्ज की। मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए नई नगरी रॉयल ने निर्धारित 12 ओवर में 87 रन बनाए, जिसके जवाब में माहेश्वरी ब्रदर्स की पूरी टीम 74 रन पर ही ऑल आउट हो गई। शानदार खेल दिखाने पर कुलदीप राठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सात दिनों तक चलीं विभिन्न खेलकूद और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भी समाज जनों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इनमें कैरम के सीनियर वर्ग डबल्स में विनोद बिड़ला व मनीष पटवारी, एकल में विनोद बि?ला, जूनियर वर्ग एकल में अक्ष बिड़ला तथा डबल्स में अक्ष बिड़ला व अर्जित मूंदड़ा विजेता रहे। वहीं शतरंज के जूनियर वर्ग में अर्जित मूंदड़ा व सीनियर वर्ग में प्रधुम्न बिड़ला ने बाजी मारी। विभिन्न आयु वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत मटका गेम में भगवती बि?ला, फ्रूट गेम में मित्यांश जाजू, लड्डू गेम में स्वरा लढ़ा, टोपी व स्पून रेस में तेजस बिड़ला, उल्ला में चहेती मूंदड़ा, बैलून में खुशी बिड़ला, फ्रॉग रेस में ललित चेचाणी, हा-ना में सीमा बिड़ला, ग्रुप गेम में ईसानी झंवर, स्ट्रॉ गेम में आरवी पटवारी, लंगड़ी टांग में अर्चना बिड़ला, पर्ची में रेखा मूंदड़ा, चेयर रेस में अरमान बिड़ला व पायल बिड़ला तथा मेमोरी गेम में पल्लवी ईनाणी विजयी रहे। इसी तरह रचनात्मक मुकाबलों में साड़ी वियर में सुमन बिड़ला मेहंदी में गोराक्षी बिड़ला, पर्यावरण निबंध में अक्षत आगाल, गमला सजाओ में ईशा तोतला और नेल आर्ट में कीर्ति जाजू ने बाजी मारी। सहसचिव रेणु आगाल ने बताया कि महेश नवमी की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम को भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58