It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

तैलिक साहू समाज का राष्ट्रीय शक्ति प्रदर्शन, 20 हजार समाजबंधुओं के जुटने की तैयारी
By Lokjeewan Daily - 24-06-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन । राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा ने वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं सामाजिक-राजनीतिक जागरूकता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। महासभा प्रदेशाध्यक्ष देवीलाल साहू आसींंद ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेशाध्यक्षों, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न राज्यों से समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। इससे समाज के मुद्दों, अपेक्षाओं और सुझावों को सीधे नीति-निर्माताओं तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। महासभा के पदाधिकारियों के अनुसार सम्मेलन में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 20 हजार तैलिक साहू समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए विभिन्न समितियों के गठन, आमंत्रण अभियान, जनसंपर्क और व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में महासभा के जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र आसरवा, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष देवराज तेली, एडवोकेट कुशल साहू, प्रहलाद दिया, मोहन दिया, राकेश कुमार तेली,मुकेश कुमार तेली, मनीष मगरिंदा, एडवोकेट प्रताप तेली, किशनलाल तेली,  शंकरलाल तेली, सुखदेव जरवाल,  दीपक कुमार साहू, रतनलाल तेली,कमलेश तेली, राकेश पचलोडिय़ा,  सहित महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

अन्य सम्बंधित खबरे