
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। पीथास में भारतीय सेना की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार अपने पैतृक गांव लौटे अग्निवीर सैनिक विजय सुवालका का ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। विजय के गांव पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल हो गया और दिनभर उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जानकारी के अनुसार, पीथास निवासी राजेश सुवालका के 19 वर्षीय पुत्र विजय सुवालका का 7 माह पूर्व भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन हुआ था। इसके बाद उन्हें ट्रेनिंग के लिए एएससी सेंटर नॉर्थ ईजीपुरा, बेंगलुरु (कर्नाटक) भेजा गया। वहां 6 माह की सेना की बेहद कठिन और अनुशासित ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर जब विजय पहली बार अपने गृह नगर लौटे, तो ग्रामीणों का उत्साह चरम पर था। ग्रामीणों ने विजय के सम्मान में गांव में भव्य जुलूस निकाला और पुष्प वर्षा कर अगवानी की। सुवालका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद के साथ-साथ प्रशिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कोटा में आयोजित सेना भर्ती के फिजिकल टेस्ट को पास करना एक बड़ी चुनौती थी। इसके लिए उन्होंने कई महीनों तक समर्पित होकर लंबी दौड़, कठोर शारीरिक मापदंड प्रशिक्षण और सटीक अभ्यास किया, जिसके परिणामस्वरूप आज उन्हें देश सेवा का यह गौरवशाली अवसर मिला है। जुलूस के दौरान ग्रामीणों व परिजनों ने विजय के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और मातृशक्ति उपस्थित रही।
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58