
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर निवासी और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी शिव कुमार खोईवाल को सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज नई दिल्ली द्वारा असिस्टेंट नेशनल कोऑर्डिनेटर (बास्केटबॉल) के पद पर नियुक्त किया गया है। खोईवाल वर्तमान में आयकर विभाग, हैदराबाद (तेलंगाना) में अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल भीलवाड़ा, बल्कि पूरे राजस्थान के खेल प्रेमियों और खिलाडय़िों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शिव कुमार खोईवाल का बास्केटबॉल के मैदान पर सफर बेहद शानदार रहा है। वे एक बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वैश्विक मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल कर भारत का मान बढ़ाया था। खिलाड़ी के रूप में अमिट छाप छोडऩे के बाद उन्होंने कोचिंग में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वे राजस्थान की उस बास्केटबॉल टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा दी गई इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के बाद शिव कुमार खोईवाल अब राष्ट्रीय स्तर पर विभाग की बास्केटबॉल गतिविधियों और टीम के समन्वय का कार्य संभालेंगे।
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58