It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न
By Lokjeewan Daily - 24-06-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  श्री निंबार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के विस्तार एवं संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष कैलाश अरोड़ा की अध्यक्षता तथा निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन, नए पदाधिकारियों की घोषणा, नए सदस्यों को जोडऩे तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी समय में जिला कार्यकारिणी द्वारा आयोजित किए जाने वाले धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन को अधिक सुदृढ़ एवं जनहितैषी बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा हुई तथा सेवा, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को गति देने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। संगठन के विस्तार में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा उनके सहयोग से समाज हित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। बैठक में ट्रस्ट से जुडक़र सेवा कार्यों में योगदान देने की इच्छुक महिलाओं एवं बहनों से आगे आने का आह्वान किया गया। इच्छुक महिलाएं अपना नाम एवं मोबाइल नंबर नीलम शर्मा को भेजकर ट्रस्ट की गतिविधियों से जुड़ सकती हैं।  इस अवसर पर बी.एल. जोशी, आर.के. अरोड़ा, ध्रुव चौधरी, रवि गर्ग, कमलेश पालीवाल, विनोद ओझा, प्रमोद मानसिंहका, अरुण कुमार रॉय (पूर्वांचल), शिव कुमार खेमका, रतनलाल पारीक सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे