
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। राजस्थान नर्सेंज यूनियन के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में एक प्रतिधि मंडल ने जयपुर में जाकर निदेशक चिकित्सा राकेश शर्मा से मिलकर ज्ञापन दिया गया। जिला संयोजक अमित व्यास ने बताया कि महात्मा गांधी चिकित्सालय में नर्सेंज कर्मचारियों को मासिक वेतन कीपरेशानी, पद विलोपन एवं ठेके पर रखे 48 संविदा कर्मियों को हटाने के संबंध में वार्ता की गई। महासचिव विनोद सोनी ने निदेशक को बताया गया कि एक दशक से महात्मा गांधी चिकित्सालय में अन्य नर्सेंज के पद भी न बढ़ाए जाने के कारण परेशानी आ रही है। अस्पताल में 533 बेड स्वीकृत है उसके विपरीत लगभग 830 बेड लगाकर प्रतिदिन करीबन 900 से 1000 मरीज का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि 83 नर्सेंज जो की मेडिकल कॉलेज से पद विलोपन होकर अभी आर्थिक संकट के साथ-साथ मानसिक पीड़ा से जूझ रहे हैं उनके साथ ही राजमेस के आदेश से अस्पताल से निकाले गए 48 संविदा कर्मियों को वापस समायोजित किया जावे। नर्सेंज की वेतन विसंगति एवं नर्सिंग अधीक्षक पदों की पदोन्नति में छूट, नर्सिंग सीनियर ऑफिसर्स की पीड़ा को भी अति शीघ्र खत्म करके उन्हें न्याय दिया जाए। उपाध्यक्ष करण सिंह सिसोदिया ने बताया की इसके बाद मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल से मिले और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। खंडेलवाल ने चिक्तिसा मंत्री गजेंद्र सिंह खिवंसर को दूरभाष पर नर्सिंग कर्मचारियो की परेशानिया दूर करने की पैरवी की
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58