
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले में बेखौफ घूम रहे अपराधियों और रंगदारी करने वाले गिरोह के खिलाफ भीलवाड़ा पुलिस ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। दिल्ली से अपने घर लौट रहे एक युवक का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर, उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले एक बेहद शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गुलाबपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर इस सनसनीखेज वारदात में शामिल मुख्य साजिशकर्ता हिस्ट्रीशीटर समेत 3 आरोपियों को डिटेन कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, वहीं पुलिस ने शहर में इनका पैदल जुलूस निकालकर अपराधियों को सख्त संदेश दिया है पूरा मामला बेहद सनसनीखेज है। आदर्श नगर, थाना भीमगंज निवासी मोहम्मद वसीम पुत्र अशरफ मंसूरी ने महात्मा गांधी अस्पताल में पुलिस को एक लिखित रिपोर्ट सौंपी। वसीम अपने परिचित समीर पठान और लकी कायमखानी के साथ दिल्ली गया था। 18 जून 2026 की रात करीब 12 बजे जब वे गुलाबपुरा के पास दिल्ली से लौट रहे थे, तभी वसीम के साथी समीर पठान और लकी कायमखानी ने गद्दारी करते हुए अपने अन्य साथियों—सिकंदर रंगरेज, आसिफ और अन्य को फोन करके मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने वसीम का जबरन अपहरण कर लिया, उसे गाड़ी में ठूंसा और बंधक बनाकर गंगापुर ले गए। आरोपी वसीम को गंगापुर के पास एक सुनसान खेत में ले गए, जहाँ उन्होंने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। वसीम को बेल्ट और लाठियों से तब तक बेरहमी से पीटा गया जब तक कि वह लहूलुहान नहीं हो गया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के ही फोन से उसके घरवालों को कॉल कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद आरोपी उसे कावाखेड़ा स्थित एक सुनसान मकान में ले गए और फिर से बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। अगले दिन 19 जून की शाम करीब 5:30 बजे आरोपी उसे अजमेर रोड स्थित बायोस्कोप सिनेमा के पास फेंककर फरार हो गए और धमकी दी कि— अगर 2 दिन में 5 लाख रुपये नहीं दिए या पुलिस को बताया, तो जान से मार देंगे । रिपोर्ट पर थाना गुलाबपुरा में प्रकरण संख्या 202/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। थाना प्रभारी संजय गुर्जर के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने चौतरफा घेराबंदी करते हुए वारदात में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता समीर पठान (हिस्ट्रीशीटर, निवासी जवाहर नगर, भीलवाड़ा), सिकंदर लॉटरी (निवासी कावाखेड़ा, हिस्ट्रीशीटर, थाना कोतवाली) और सुलेमान उर्फ काला एचएस (निवासी गांधी नगर कॉलोनी) शामिल हैं। इन आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। उधर अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए डीएसपी सिटी सज्जन सिंह और गुलाबपुरा थाना अधिकारी गुर्जर के नेतृत्व में भीमगंज थाने से शहर में आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने कड़ा संदेश दिया कि भीलवाड़ा पुलिस इलाके में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी और रंगदारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58