It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

27 किलो डोडा चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त
By Lokjeewan Daily - 25-06-2026

- सवाईपुर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
भीलवाड़ा/सवाईपुर। लोकजीवन जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़लियास थाना और सवाईपुर चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 27.228 किलोग्राम डोडा चूरा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त आई-20 कार को भी जब्त कर लिया है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थानाधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार देर रात पुलिस टीम सवाईपुर चौकी के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिगोद की ओर से एक लाल रंग की आई-20 कार आती दिखाई दी। पुलिस नाकाबंदी देखकर चालक ने वाहन को वापस मोडऩे का प्रयास किया, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने तत्काल वाहन को रुकवाकर उसमें सवार युवकों से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम हर्षित पारीक (21) निवासी नंदराय, थाना कोटड़ी तथा साथ बैठे युवक ने अपना नाम आर्यन चावरिया (20) निवासी मानपुरा, थाना मांडलगढ़ बताया। वाहन की तलाशी लेने पर डिग्गी में रखे दो प्लास्टिक कट्टों से डोडा चूरा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन कराने पर दोनों कट्टों में कुल 27.228 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा पाया गया। आरोपितों से मादक पदार्थ के संबंध में लाइसेंस अथवा वैध अनुमति पत्र मांगा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने डोडा चूरा और वाहन को जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में थानाधिकारी जसवंत सिंह, सवाईपुर चौकी प्रभारी प्यारचंद, जेठमल, श्रवण कुमार, संदीप कुमार, संदीप कुमार स्वामी, बाबूलाल, राजेंद्र कुमार तथा नाहर सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष योगदान के लिए कांस्टेबल श्रवण कुमार की सराहना की गई।

अन्य सम्बंधित खबरे