It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल ने सुनी रेजिडेंट डॉक्टरों की समस्याएं, वेतन का दिलाया भरोसा
By Lokjeewan Daily - 26-06-2026

-  आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने पर भी हुई चर्चा
- एमजीएच में रेजिडेंट के लिए होगा मेस संचालन
भीलवाड़ा लोकजीवन । आरवीआरएस राजकीय मेडिकल कॉलेज की नव नियुक्त प्राचार्या डॉ. पूजा गंगराड़े ने पदभार संभालने के दो दिन बाद ही रेजिडेंट डॉक्टरों की समस्याओं पर गंभीरता दिखाई। भीलवाड़ा एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ हुई बैठक में उन्होंने जूनियर एवं सीनियर रेजिडेंट्स से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान पर चर्चा की। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा मेडिकल कॉलेज में खेल सुविधाओं के विकास का रहा। डॉ. गंगराड़े ने विधायक कोष, डीएमएफटी फंड तथा कॉलेज स्पोर्ट्स फंड के समन्वित उपयोग से मेडिकल कॉलेज में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर खेल एवं फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता रहेगी। चार माह से लंबित वेतन भुगतान के मुद्दे पर प्राचार्या ने बताया कि राज्य सरकार के आइएफएमएस3.0 सिस्टम में रेजिडेंट डॉक्टरों का वेतन स्लैब अपडेट नहीं होने के कारण राजमेस मेडिकल कॉलेजों में वेतन जारी नहीं हो पा रहा है। जयपुर स्तर पर सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद भुगतान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। बैठक में कॉलेज के निकट डंपिंग यार्ड, हॉस्टल में सीवरेज व रखरखाव, परिसर में प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, 24 घंटे रीडिंग रूम, लाइब्रेरी एवं लेक्चर थिएटर के खराब एयर कंडीशनर सहित विभिन्न समस्याएं उठाई गईं। इसके अलावा एमजी हॉस्पिटल में रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए ड्यूटी रूम, एमजी हॉस्टल में सीवरेज व रखरखाव कार्य तथा मेस संचालन को भी प्राथमिकता से लेने का आश्वासन दिया गया। बैठक में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. श्याम मीणा, वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. भावराम यादव, डॉ. सबा खान, डॉ. प्रद्युम्न सिंह, डॉ. हार्दिक सोलंकी एवं डॉ. रजनी डेंडोर के साथ जूनियर रेजिडेंट डॉ. ओमप्रकाश यादव, डॉ. आशीष वर्मा, डॉ. कृष्ण कुमार सुरेला, डॉ. प्रीति यादव, डॉ. सना मंसूरी, डॉ. कोमल राठौड़, डॉ. सुषमा सुवालका, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. लक्ष्मण भारद्वाज, डॉ. नरेश यादव, डॉ. साकेत भावसार, डॉ. साहिल जैफ, डॉ. जयदीप चौहान, डॉ. मौली सिंघल, डॉ. अभिषेक राज द्विवेदी, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. धीरज कुमावत, डॉ. कुश स्वर्णकार, डॉ. रजत सिंघाडय़िा, डॉ. मेघा डेंडोर एवं डॉ. अवंतिका शर्मा सहित कई रेजिडेंट डॉक्टर उपस्थित रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे