It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

महामंडलेश्वर अनंत देव के जन्मोत्सव पर रामधाम में हुआ रुद्राभिषेक
By Lokjeewan Daily - 26-06-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री रामधाम रामायण ट्रस्ट के संरक्षक तथा श्री रामदेव ज्योतिर्मठ वृंदावन के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी अनंत देव का 70वां जन्मदिवस सनातन परंपरा के अनुसार सादगी और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। शिवालय में संत श्री के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान  संत के शिष्य बंगाली बाबा, राघवेंद्र  और पंडित रमाकांत शर्मा के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। रुद्राभिषेक के दौरान पूरा शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। उल्लेखनीय है कि महामंडलेश्वर स्वामी अनंत देव ने श्रीमद्भगवद्गीता के प्रचार-प्रसार, राष्ट्रीय चेतना जागृत करने तथा समाज को संगठित करने में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया है। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों और शिष्यों ने महाराज श्री का आशीर्वाद लिया।

अन्य सम्बंधित खबरे