It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नशा नहीं, भविष्य चुनो थीम पर जागरूकता पोस्टर का विमोचन
By Lokjeewan Daily - 26-06-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।। नशे के खिलाफ जनजागरण को नई गति देते हुए भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस  के अवसर पर आरंभ सेवा संस्थान एवं चमकता जीवन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में  युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा नहीं, भविष्य चुनो विषय पर विशेष जनजागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, परिवार, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करना है। पोस्टर में युवा जागो – नशे को ना कहो, मैं नशे से नहीं, अपने सपनों से हाई हूँ तथा एक सही निर्णय आपका भविष्य बदल सकता है जैसे प्रेरक संदेशों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया है। पोस्टर विमोचन एडिशनल एसपी पारस जैन, एडीएम प्रशासप डॉ. हरीतिमा शर्मा, सामाजिक न्याय अधिकारिकता विभाग निदेशक नूतन शर्मा, महात्मा गांधी चिकित्सालय कार्यवाहक अधीक्षक डॉ वीरेंद्र शर्मा, हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश बैरवा,  मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ वीरभान चंचलानी द्वारा किया गया। संस्था प्रधान विशाल खण्डेलवाल, युवराज पारीक, कुलदीप सिंह, समाजसेवक सीताराम खटीक, राकेश नायक सहित संस्थान का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

अन्य सम्बंधित खबरे