It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

स्वर्णकार समाज ने किया भगवान रूपचतुर्भुज नाथ का अभिषेक, बांटा आमरस प्रसाद
By Lokjeewan Daily - 26-06-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन।  निर्जला एकादशी पर स्वर्णकार समाज भीलवाड़ा के युवा अध्यक्ष लखन सोनी के नेतृत्व में समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री रूप चतुर्भुज नाथ मंदिर में भगवान का विधि-विधान से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने भगवान के दर्शन कर समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सायंकाल मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शीतल आमरस प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन का लाभ लिया। कार्यक्रम संरक्षक दिनेश सोनी मलेंडिया के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कैलाश बेनाथिया, पूर्व अध्यक्ष कंवरलाल खजवानियां, गोपाल  जंगवाल, शंभूदयाल कड़ेल, संरक्षक विष्णु भरावा, युवा अध्यक्ष लखन सोनी, युवा मंत्री मनीष बिच्छी, युवा कोषाध्यक्ष टिंकल मलेंडिया, राजेश तूनगर, शंभू सोलीवाल, मुरली जवड़ा, प्रवीण बेराडिया, धीरज मलेंडिया एवं जयंत सोनी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अभिषेक मंदिर के पुजारी ध्रुव शर्मा एवं कुश शर्मा ने विधि विधान से करवाया।

अन्य सम्बंधित खबरे