
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। राज्य सरकार द्वारा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने व मरीज केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. अभिनव अग्रवाल ने दो दिवसीय भीलवाड़ा दौरे के दौरान जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उप जिला चिकित्सालय मांडलगढ़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिगोद का निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं, संसाधनों, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डॉ. अग्रवाल ने ओपीडी, आईपीडी, प्रसूति कक्ष, प्रयोगशाला, दवा वितरण केंद्र, आपातकालीन सेवाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर संस्थानों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा मरीजों से भी बातचीत कर फीडबैक प्राप्त किया। स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मरीज को समय पर, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सा संस्थानों में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, जांच सुविधाएं एवं मरीजों की देखभाल में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। स्टेट नोडल अधिकारी ने आवश्यक संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर चिकित्सा संस्थानों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। मरीजों के उपचार एवं सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कार्मिक पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने, सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने तथा मरीज केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. अग्रवाल के निर्देशन में गठित निरीक्षण दलों ने निर्धारित चेक लिस्ट अनुसार जिले के उप जिला अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, उपकरणों की कार्यशीलता, ओपीडी-आईपीडी सेवाओं, फायर सेफ्टी एवं मौसमी रोग नियंत्रण गतिविधियों का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के शीघ्र निराकरण, निष्क्रिय उपकरणों को चालू कराने तथा संस्थानों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58