It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

हमीरगढ़ इको पार्क में लैंटाना झाडिय़ोंं से मुक्ति और बंद पड़े विकास कार्य शुरू कराने की मांग
By Lokjeewan Daily - 27-06-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। हमीरगढ़ इको पार्क को दुर्दशा से उबारने और वहां अटके पड़े विकास कार्यों को गति देने की मांग अब जोर पकडऩे लगी है। राजस्थान पेंशनर्स संघ, भीलवाड़ा के बैनर तले पर्यावरण प्रेमियों ने विधायक अशोक कोठारी को एक चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर पार्क की व्यवस्थाएं सुधारने की पुरजोर वकालत की है। पीपुल फॉर एनिमल के अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि भीलवाड़ा पेंशनर्स संघ ने अपने सामाजिक सरोकारों के तहत वन्य जीवों के आहार, विहार और आवास की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया है। विधायक को सौंपे गए पत्र में मांग की गई है कि पार्क में तेजी से फैल रही लैंटाना झाडय़िों से मुक्ति दिलाई जाए ताकि वन्यजीवों के स्वच्छंद विचरण में कोई बाधा न आए। इसके साथ ही पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने वाले हांगकांग के झूले और स्कॉटलैंड ट्री हाउस सहित लव-कुश वाटिका के तहत घोषित की गई जिप लाइन के बंद पड़े कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करवाया जाए। व्यास ने बताया कि चिंकारा के प्राकृतिक आवास स्थल को बनाए रखने के लिए पूर्व में प्रस्तावित डियर ब्रीडिंग सेंटर के प्रस्ताव को राज्य सरकार से जल्द से जल्द स्वीकृत करवाने की भी याद दिलाई गई है, ताकि इस क्षेत्र को वन्यजीवों के लिए अधिक सुरक्षित और पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाया जा सके। राजस्थान पेंशनर्स संघ, भीलवाड़ा के अध्यक्ष निर्मल जैन के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन के दौरान जिला पेंशनर्स एसोसिएशन के सत्यनारायण भट्ट, भूपेंद्र दत्ता, भवानी शंकर शर्मा, जगदीश चंद्र मूंदड़ा, असल कोठारी और रमेश भट्ट समेत कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक से मिलकर पार्क के कायाकल्प के लिए त्वरित ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।

अन्य सम्बंधित खबरे