It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

पल्स पोलियो अभियान कल से, 3.50 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य, 1559 बूथ बनाए
By Lokjeewan Daily - 27-06-2026

- नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
- रैली में गूंजे दो बूंद जिंदगी की के नारे
भीलवाड़ा लोकजीवन । राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के तहत रविवार  से जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने और आमजन में जागरूकता पैदा करने के लिए शनिवार को शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों को पोलियो बूथ तक लाकर दवा पिलाने का संदेश दिया गया। जिले में इस बार 3 लाख 50 हजार 708 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 1559 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। जागरूकता रैली को आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. पूजा गंगराड़े, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ. संजीव कुमार शर्मा और  एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली राजकीय महात्मा गांधी जिला अस्पताल से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई पुन: अस्पताल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। आरसीएचओ अधिकारी डॉ. अभिनव निर्वाण, डॉ. वीरेन्द्र शर्मा, डॉ. अमूल पारीक, डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. इंदिरा सिंह चौहान, डॉ. मिनी शर्मा सहित कई अधिकारी और चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे। रैली में शामिल राजकीय नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर शहर का भ्रमण किया। इस दौरान दो बूंद जिंदगी की‘‘यही है संकल्प हमारा, पोलियो मुक्त रहे देश हमारा जैसे नारे शहर की मुख्य सडक़ों पर गूंजते रहे। नर्सिंग छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया। सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा और जिला आरसीएच अधिकारी डॉ. अभिनव निर्वाण ने अभियान की रूपरेखा को लेकर विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि  रविवार को जिले के सभी 1559 बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।  29 व 30 जूनको स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को तलाशेंगी और दवा पिलाएंगी। सीएमएचओ ने अपील की है कि  अभियान की सफलता के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार (मायकिंग, होर्डिंग्स और फ्लैक्स) किया जा रहा है। सभी माता-पिता रविवार को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक जरूर पिलवाएं।

अन्य सम्बंधित खबरे