
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। सामाजिक सेवा एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय समर्पण फाउंडेशन द्वारा राजकीय विजया राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज की नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. पूजा गंगराड़े का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बालाजी मंदिर के महंत आशुतोष शर्मा, श्रीमती सरोज शर्मा, समर्पण फाउंडेशन के आलोक जाजू, संदीप जैन, श्रीमती आभा जाजू, रक्तवीर विक्रम दाधीच एवं सुश्री सिद्धिका जैन ने प्राचार्य डॉ. गंगराड़े का श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट कर एवं उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य डॉ. गंगराड़े को समर्पण फाउंडेशन द्वारा मेडिकल कॉलेज के सहयोग से पूर्व में संचालित जनहितकारी अभियानों की जानकारी दी। इनमें थैलेसीमिया रोकथाम हेतु जनजागृति अभियान, निःशुल्क HLA जांच शिविर, देहदान एवं अंगदान जागरूकता अभियान, स्वैच्छिक रक्तदान तथा विभिन्न स्वास्थ्य एवं सामाजिक जनजागृति कार्यक्रम प्रमुख रहे हैं। प्राचार्य डॉ. पूजा गंगराड़े ने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी मेडिकल कॉलेज के माध्यम से बीमारियों की रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता एवं अन्य जनकल्याणकारी अभियानों को बढ़ावा देने तथा हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने समाजहित में स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले . . .
2026-06-20 12:52:23
वन परियोजना में दिखेगा बदलाव, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश . . .
2026-06-19 13:35:02
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29
राज्यपाल से राज्यसभा सदस्य सतीश पुनिया ने की शिष्टाचार भेंट . . .
2026-06-20 12:58:09
गहलोत बोले-प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा वेंटिलेटर पर आ चुका है . . .
2026-06-19 13:37:58