It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान, दूसरे दिन घर-घर जाकर पिलाई पोलियों की खुराक
By Lokjeewan Daily - 29-06-2026

- जिलास्तरीय कार्यक्रम का  विधायक ने किया शुभारंभ
- कल भी घर-घर जाकर पिलाई जायेगी दो बूंद जिंदगी की
भीलवाड़ा लोकजीवन। राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के दूसरे दिन वंचित रहे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाई जा रही है। जिलास्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को एमजीएच की एमसीएच विंग में विधायक  अशोक कोठारी ने नन्हे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर  किया।  लायंस क्लब प्रताप  व जायंट्स ग्रुप ने बूथ को गोद लिया।  इस मौके पर आरएसएस के डॉ.शंकरलाल माली, विधायक कार्यालय प्रभारी बाबूलाल टांक,  कमल कोठारी, राजेश पाटनी, आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पूजा गंगराड़े, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा, महात्मा गांधी चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़,  आरसीएचओ डॉ. अभिनव निर्वाण, डॉ. वीरेन्द्र शर्मा, डॉ. अमूल पारीक, डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. इंदिरा सिंह,  डॉ. रजनी गौड़ नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश जैन, बिज्यु मैथ्यू, नर्सिंग उपाधीक्षक मुकुटराज सिंह  उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर विधायक  अशोक कोठारी ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को कायम रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों से अभियान को पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ संचालित करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं तथा घर-घर आने वाली स्वास्थ्य टीमों का सहयोग कर अभियान को सफल बनाएं। सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन जिले में स्थापित 1,559 पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु तक के लक्षित बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को चिकित्सा विभाग की विशेष टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही है जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके। मंगलवार को भी यह क्रम जारी रहेगा।

अन्य सम्बंधित खबरे