It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

बेकाबू ट्रेलर फैक्ट्री के गेट से टकराया, तीन बाइक सवार घायल - तेज रफ्तार ट्रेलर के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा - सभी घायलों को करायामांडल अस्पताल में भती
By Lokjeewan Daily - 29-06-2026

भीलवाड़ा/ मांडल लोकजीवन। कस्बे में सोमवार को एक बेकाबू ट्रेलर ने फैक्ट्री के मुख्य गेट और सडक़ से गुजर रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल मांडल उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे कंचन फैक्ट्री के गेट नंबर-1 से जा टकराया। इसी दौरान सडक़ से गुजर रहे तीन दोपहिया वाहन चालक भी ट्रेलर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि फैक्ट्री के गेट को भी नुकसान पहुंचा, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उप जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सडक़ से हटाने की कार्रवाई शुरू करवाई। भारी वाहन होने के कारण ट्रेलर को हटाने के लिए क्रेन की सहायता ली जा रही है। इसके बाद यातायात को सुचारु बनाने के प्रयास किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण ट्रेलर के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ ट्रेलर चालक से भी पूछताछ शुरू कर दी है। घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जांच जारी है।

अन्य सम्बंधित खबरे