
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। बीगोद क्षेत्र के यश पावन धाम के सामने सोमवार को दो स्विफ्ट कारों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय (भीलवाड़ा) के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को बिगोद क्षेत्र में यश पावन धाम के सामने दो तेज रफ्तार स्विफ्ट कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायल व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भीलवाड़ा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने से मार्ग पर यातायात बहाल हो सका है।
राजस्थान में गर्भवती महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला:प्रसूता के लिए जरू . . .
2026-06-29 13:12:32
शिक्षा के क्षेत्र में जनसहभागिता और सामाजिक योगदान को सम्मानित कर . . .
2026-06-29 13:06:40
राज्यपाल ने आरपीएससी में दो सदस्यों की नियुक्ति की . . .
2026-06-20 12:56:39
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने रविवार रात करोड़ों रुपए का . . .
2026-06-29 13:09:10
जयपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदियों के बीच जमकर मारपीट . . .
2026-06-29 12:59:00
सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्या . . .
2026-06-20 13:01:29