
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। भारत विकास परिषद की नेताजी सुभाष शाखा द्वारा संतोष कॉलोनी स्थित पंचमुखी मंदिर सेवा क्षेत्र (कच्ची बस्ती) में आयोजित पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर का भव्य समापन हुआ। लगातार तीसरे वर्ष इस सेवा क्षेत्र में आयोजित इस शिविर के अंतिम दिन लगभग 90 बच्चों, उनकी माताओं और शाखा के प्रबुद्ध सदस्यों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक वंदे मातरम गान के साथ किया गया। शिविर के समापन पर गायत्री परिवार के सानिध्य में मौसम की अनुकूलता को देखते हुए पंच कुंडीय यज्ञशाला में पंच दीपकीय आहुति के माध्यम से गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के ओजस्वी उच्चारण के साथ आहुतियां दी गईं, जिससे पूरा वातावरण वैदिक ऋचाओं और बच्चों के उत्साह से गुंजायमान हो उठा। शिविर में वैचारिक गहराई देते हुए प्रबुद्ध वक्ताओं ने विचार रखा कि बालक गीली मिट्टी के समान होते हैं, जिन्हें बाल्यकाल में जिस रूप में ढाला जाए, वे वही आकार ले लेते हैं। जिस प्रकार कुम्हार अपनी कुशलता से मिट्टी को सुंदर घड़े का रूप देता है, उसी प्रकार बचपन में दिए गए सुसंस्कार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखते हैं। बच्चों के वैचारिक व नैतिक विकास के लिए शिविर में साहित्य का विशेष रूप से वितरण किया गया, ताकि स्वाध्याय के माध्यम से उनमें नैतिक मूल्यों का विकास निरंतर होता रहे। संस्कारों की इस पाठशाला में केवल बच्चों ने ही नहीं, बल्कि उनकी माताओं ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया, जिससे यह संदेश गया कि परिवार ही संस्कार देने वाली पहली पाठशाला है। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित भाविप राजस्थान मध्य प्रांत अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने सुभाष शाखा के इस प्रयास की प्रशंसा की और बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनके पांच दिनों के अनुभवों को जाना। शिविर में शामिल तीन बच्चों ने भी मंच से अपने विचार साझा करते हुए बताया कि उन्होंने यहाँ अनुशासन, बड़ों का आदर और भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों को सीखा। इसके बाद गायत्री माता की आरती, पुष्पांजलि, सत्य साहित्य एवं सुरुचिपूर्ण शीतल पेय प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने में शाखा की मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, शाखा अध्यक्ष पंकज लोहिया, दिनेश बिरला, शिविर संयोजक दिनेश विजयवर्गीय, शिविर संयोजक महेश खंडेलवाल सहित मातृशक्ति में संस्कार संयोजिका आशा दरगड़, मधु लड्डा, गुणमाला अग्रवाल, करुणा लोहिया और सीमा बिरला सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद बस और ट्रक में लगी आग, 8 . . .
2026-07-01 12:25:01
पांचना बांध जल विवाद का समाधान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल . . .
2026-07-01 12:23:16
राजस्थान- 48 घंटे में पहुंचेगा मानसून, 24 जिलों में अलर्ट . . .
2026-07-01 12:19:53
आमेर के एसबीआई एटीएम में फिर खराब हुआ एसी, उपभोक्ता परेशान . . .
2026-07-01 12:29:12
15 वर्षीय किशोर के साथ जंगल में ले जाकर बेरहमी से की मारपीट . . .
2026-07-01 12:26:57
राजस्थान पुलिस के 100 पुलिस निरीक्षकों के ट्रांसफर . . .
2026-07-01 12:16:03