
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन । नौगांवा स्थित प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर में ज्येष्ठ पूर्णिमा (स्नान पूर्णिमा) के पावन अवसर पर प्रभु के भव्य और अलौकिक दर्शनों के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस विशेष तिथि पर भगवान सांवरिया सेठ का साक्षात श्री जगन्नाथ महाप्रभु के अलौकिक स्वरूप में अद्भुत और मनमोहक श्रृंगार किया गया। सुबह विद्वान पंडितों के सानिध्य में हवन हुआ। इसके बाद रायला के गुंजन म्यूजिक एंड पार्टी के प्रमुख गायक सत्तू भाई ने सांवरिया सेठ दे दे नौगावां का मालिक दे दे सरीखे एक से बढक़र एक भजन पेश किये। ट्रस्ट के गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि इसी पावन परंपरा और प्राकट्य उत्सव के तहत नौगांवा में सांवरिया सेठ को हूबहू भगवान जगन्नाथ की तरह ही बड़ी-बड़ी गोल व अत्यंत आकर्षक आँखों, सुदर्शन चक्र और शंख के साथ विशेष रूप से सजाया गया। प्रभु को इस अवसर पर भव्य पीले रंग के वस्त्र यानी पीतांबर धारण कराए गए और भारी हीरों-मोतियों की दिव्य मालाओं से अलंकृत किया गया। सांवरिया सेठ के मुखमंडल पर बिखरी अलौकिक मुस्कान और इस वैभवशाली स्वरूप ने दर्शनार्थियों को नौगांवा में ही ओडिशा के पुरी धाम की जीवंत अनुभूति करा दी। मंदिर परिसर में मुख्य विग्रह के ठीक नीचे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी के अत्यंत सुंदर लघु विग्रह भी विराजमान किए गए, वहीं दाहिनी ओर लड्डू गोपाल जी के भी मनभावन दर्शनों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भीलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं के लिए नौगांवा धाम में सांवरिया सेठ का यह रूप साक्षात जगन्नाथ पुरी धाम की यात्रा करने जैसा परम पुण्य फल देने वाला सिद्ध हो रहा है। श्रवण सेन, राकेश खोईवाल , कैलाश डाड, हेमंत शर्मा का पूरा सहयोग रहा। अंत में महाप्रभु की भव्य आरती उतारकर भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद बस और ट्रक में लगी आग, 8 . . .
2026-07-01 12:25:01
पांचना बांध जल विवाद का समाधान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल . . .
2026-07-01 12:23:16
राजस्थान- 48 घंटे में पहुंचेगा मानसून, 24 जिलों में अलर्ट . . .
2026-07-01 12:19:53
आमेर के एसबीआई एटीएम में फिर खराब हुआ एसी, उपभोक्ता परेशान . . .
2026-07-01 12:29:12
15 वर्षीय किशोर के साथ जंगल में ले जाकर बेरहमी से की मारपीट . . .
2026-07-01 12:26:57
राजस्थान पुलिस के 100 पुलिस निरीक्षकों के ट्रांसफर . . .
2026-07-01 12:16:03