It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

डॉक्टर्स डे सप्ताह पर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने गौसेवा कर दिया सेवा और संवेदना का संदेश
By Lokjeewan Daily - 30-06-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। जिला कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ, भीलवाड़ा शहर की ओर से सोमवार सुबह रामधाम गौशाला में डॉक्टर्स डे सप्ताह के उपलक्ष्य में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल चिकित्सकीय सेवा तक सीमित न रहकर समाज में करुणा, सेवा, सद्भाव और जीवों के प्रति सम्मान का संदेश देना रहा। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौशाला में गायों को हरी घास खिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया और समाज को मानवीय मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. फरियाद मोहम्मद ने कहा कि डॉक्टर का दायित्व केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील रहकर सेवा और मानवता के मूल्यों को भी आगे बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स डे सप्ताह के दौरान इस प्रकार के सेवा कार्य लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम बनते हैं। गौसेवा भारतीय संस्कृति में करुणा, सह-अस्तित्व और जीवों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।  प्रकोष्ठ के सचिव संदीप टेलर ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल सार्वजनिक जीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को सेवा, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच से जोडऩा भी उनका दायित्व है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ-साथ मानवता की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डॉ. वी.के. चौहान, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद मसीह, अरशद रहमान, पूर्व पार्षद सुरेश बंब, सेवादल के वरिष्ठ साथी खेमराज पनवा, सुभाष बिरला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गौशाला में गौसेवा करते हुए समाज में सेवा, करुणा और परोपकार की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन का समापन गौमाता के संरक्षण और समाज में मानवीय मूल्यों को मजबूत बनाने के संदेश के साथ हुआ।

अन्य सम्बंधित खबरे