
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना कोतवाली के कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी भीलवाड़ा-प्रथम टीम द्वारा मंगलवार को की गई। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के तहत आरोपी कांस्टेबल को परिवादी से रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया। आरोपी ने अपने खिलाफ दर्ज प्रकरण में जल्दी कार्रवाई करने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार, परिवादी के खिलाफ कोतवाली थाने में दर्ज एक मामले में बार-बार बुलाकर परेशान किया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद ने फाइल में जल्दी कार्रवाई करने के एवज में पहले 20 हजार रुपये की मांग की, जो बाद में 15 हजार रुपये पर तय हुई। आरोपी पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका था और शेष राशि की मांग कर रहा था। परिवादी ने 29 जून 2026 को एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के सत्यापन के दौरान 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।एसीबी अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में और उप अधीक्षक पारसमल के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को 6 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया। आरोपी ने यह राशि अपनी मोटरसाइकिल की टंकी पर लगे कपड़े के बैग में रखवाई थी, जहां से रकम बरामद की गई। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। एसीबी ने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की शिकायत टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9413502834 पर 24 घंटे दर्ज कराई जा सकती है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टक्कर के बाद बस और ट्रक में लगी आग, 8 . . .
2026-07-01 12:25:01
पांचना बांध जल विवाद का समाधान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल . . .
2026-07-01 12:23:16
राजस्थान- 48 घंटे में पहुंचेगा मानसून, 24 जिलों में अलर्ट . . .
2026-07-01 12:19:53
आमेर के एसबीआई एटीएम में फिर खराब हुआ एसी, उपभोक्ता परेशान . . .
2026-07-01 12:29:12
15 वर्षीय किशोर के साथ जंगल में ले जाकर बेरहमी से की मारपीट . . .
2026-07-01 12:26:57
राजस्थान पुलिस के 100 पुलिस निरीक्षकों के ट्रांसफर . . .
2026-07-01 12:16:03