
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के पॉश इलाके आरके कॉलोनी में मंगलवार को नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद निगम का दस्ता जेसीबी लेकर मुख्य मार्ग पर पहुंचा और दुकानों के बाहर किए गए अवैध कब्जों को ढहा दिया। इस औचक कार्रवाई से पूरे बाजार में हडक़ंप मच गया और कई दुकानदार खुद ही अपना सामान समेटते नजर आए। दरअसल, आरके कॉलोनी रोड पर कई दुकानदारों ने मुख्य सडक़ और नालियों के ऊपर पक्के ओटले, सीढिय़ां और रैंप बना लिए थे। इससे न केवल पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही थी, बल्कि आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। ऐसे में दुकानों के बाहर किए गए पक्के निर्माणों को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम को कुछ दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। कुछ व्यापारियों ने कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर बहस की, लेकिन दस्ते के आगे उनकी एक न चली। मौके पर मौजूद होमगार्ड और निगम के सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित किया। निगम अधिकारियों ने साफ किया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यदि किसी ने दोबारा नाली या सडक़ पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया, तो सामान जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा।
कोर्ट रूम छोड़कर सड़कों पर निकले जज, सड़क सुरक्षा के लिए की लग्जर . . .
2026-07-09 16:32:00
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तीखा हमला : कहा- भाजपा सरकार के द . . .
2026-07-09 16:26:25
मुख्य सचिव ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, गुणवत्तापूर् . . .
2026-07-09 16:22:30
राज्य जीएसटी की बड़ी कार्रवाई -35 करोड़ रुपये की कर चोरी की आशंका . . .
2026-07-09 16:33:58
उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला : साइबर फ्रॉड की राशि आने पर पूरा बैं . . .
2026-07-09 16:29:22
लाडो प्रोत्साहन योजना की समीक्षा, पात्र बालिकाओं को समयबद्ध लाभ स . . .
2026-07-09 16:24:19