
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- उमस ने लोगों को जमकर छकाया
- 24 घंटों में 2.72 मिलीमीटर वर्षा
भीलवाड़ा लोकजीवन। मानसून की शुरुआत के साथ ही जिले में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटों में जिले में कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई, जिसने मौसम को खुशनुमा तो बनाया, लेकिन इसके साथ ही उमस ने लोगों को जमकर छकाया। जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मंगलवार सुबह 8 बजे प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, भीलवाड़ा जिले में पिछले 24 घंटों में 2.72 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। मानसून सीजन में अब तक जिले में कुल औसत वर्षा 114.51 मिलीमीटर पहुंच चुकी है, जो कि कुल औसत मानसूनी बारिश (642.43) का 17.82 प्रतिशत है।
धूप-छांव का खेल और उमस का पहरा
मंगलवार सुबह की शुरुआत बादलों की आवाजाही के साथ हुई। सुबह 11.30 बजे आसमान से हल्की सी धूप निकली, जिसके बाद धूप-छांव और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। रिमझिम और बूंदाबांदी रूपी वर्षा से जहां मौसम में थोड़ी ठंडक घुली और सुहावना अहसास हुआ, वहीं दूसरी ओर हवा थमने से घरों में लोग उमस से तरबतर नजर आए। कूलर और पंखे भी इस चिपचिपी गर्मी से राहत दिलाने में नाकाम साबित हो रहे थे। जिले में अब तक सर्वाधिक एक दिवसीय बारिश जहाजपुर में 2 जुलाई 2026 को 105 मिमी दर्ज की गई थी। वर्तमान में जिले की नदियां और कैचमेंट एरिया सक्रिय हो रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने पर बांधों के गेज में तेजी से सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
फोटो.... लोकेश 6
कहां कितनी बरसे बदरा
जेतपुरा बांध- 10 मि.मी.
कोठारी बांध - 6 मि.मी.
नाहर सागर - 3 मि.मी.
उम्मेद सागर -3 मि.मी.
मातृकुंडिया - 2 मि.मी.
पाटन - 3 मि.मी.
खारी डेम - 1 मि.मी.
मेजा बांध - 0 मि.मी.
आगुंचा - 0 मि.मी.
अरवड़ - 0 मि.मी.
चंद्रभागा - 0 मि.मी.
सरेरी - 0 मि.मी.
तहसील और अन्य क्षेत्र
ज्ञानगढ़ - 23 मि.मी.
रायपुर - 7 मि.मी.
जहाजपुर - 6 मि.मी.
मांडलगढ़ - 4 मि.मी.
बिजोलिया -4 मि.मी.
काछोला - 4 मि.मी.
शक्करगढ़ - 4 मि.मी.
आसींद - 3 मि.मी.
कोटड़ी - 2 मि.मी.
पारोली - 2 मि.मी.
मोखुंदा - 2 मि.मी.
भीलवाड़ा - 1 मि.मी.
करेड़ा - 1 मि.मी.
सहाड़ा - 1 मि.मी.
बांधों में कुल क्षमता का 26.74 प्रतिशत पानी
प्रमुख बांधों का वर्तमान गेज
बांध कुल वर्तमान
मेजा बांध 30 19.70
सरेरी बांध 23 8.96
अरवड़ बांध 24 16
खारी बांध 21 8.76
कोठारी बांध 17.22 12.80
नाहर सागर 15.25 7.87
उम्मेद सागर 13 6.92
गोवटा 27 19
मातृकुंडिया 22.57 3.41
जेतपुरा बांध 23 16.40
मांडल टैंक 14 0
झाड़ोल बांध 12.62 6.40
पचानपुरा 23 6.89
रायथलियास 10 0
मंडोल 17 6.56
गुवारडी 7 3.94
पाटन 19.50 7.97
अटावड़ा 16 0
नागदी बांध 19 12.01
आंगुचा 12.75 4.99
डामटी कोकरा 33.50 12.99
कान्याखेड़ी 11.80 0
शकरगढ़ 13.40 5.09
देवरिया 6 0
नवलपुरा 13.50 5.97
लडक़ी 12 0
टोंकरवार 12.75 0
शिवसागर 8.86 2.95
झाडोल 14 0
अनवासा बांध 19 11.15
जालिया 6.25 0
चतुर्भुज सागर 14 2.23
लाखोला टैंक 10.50 0
बी.के. सरेरी 14 1.97
रणजीत सागर गुरला 10.76 6.99
नवरतन सागर 13.12 8.12
शिव सागर बी.एम. 40.35 2.95
तिलोलिया 8.99 1.90
कुण्डिया खाल 9.51 2.62
जुडे का नाका 29.20 9.97
नया गांव 7.50 2.99
देवरिया टैंक 14 4.92
बरदपुरा टैंक 16.99 12.01
सांकड़ा उंडी 9.19 0
बड़ा तालाब बरसनी 10 0
गागेड़ा टैंक 11 2.49
बड़ा तालाब पुर 8.99 4.92
फतेह सागर सालेरा 10.50 0
पोटलां टैंक 10.00 0
देवरी नाला 24 12.99
मोतीपुरा टैंक 18.70 0
पुर कानोड़ा टैंक 10 3.94
जालेश्वर टैंक 9.75 0
ढिकोला टैंक 11.25 3.94
सांगानेर टैंक 7 0
अर्जुन सागर 8 0
कुम्हारिया खेड़ा 10.01 0
किशनावतो की खेड़ी 6.99 0
पुर खोटाला 6 0
कोर्ट रूम छोड़कर सड़कों पर निकले जज, सड़क सुरक्षा के लिए की लग्जर . . .
2026-07-09 16:32:00
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तीखा हमला : कहा- भाजपा सरकार के द . . .
2026-07-09 16:26:25
मुख्य सचिव ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, गुणवत्तापूर् . . .
2026-07-09 16:22:30
राज्य जीएसटी की बड़ी कार्रवाई -35 करोड़ रुपये की कर चोरी की आशंका . . .
2026-07-09 16:33:58
उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला : साइबर फ्रॉड की राशि आने पर पूरा बैं . . .
2026-07-09 16:29:22
लाडो प्रोत्साहन योजना की समीक्षा, पात्र बालिकाओं को समयबद्ध लाभ स . . .
2026-07-09 16:24:19