
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- गायत्री नगर में कानून के बालाजी मंदिर में घटना
- श्रद्धालुओं ने की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
भीलवाड़ा। शहर के गायत्री नगर (पथवारी रोड) स्थित कानून के बालाजी मंदिर के शिवालय में बुधवार सुबह शिवलिंग खंडित मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक मंदिर परिसर पहुंच गए। धार्मिक आस्था से जुड़े इस मामले ने लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया। सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना करने वाले स्थानीय युवक रोहित सिंह ने बताया कि वह करीब 9 बजे मंदिर में दर्शन कर लौटे थे। उस समय शिवलिंग पूरी तरह सुरक्षित था। इसके बाद सुबह जब एक अन्य श्रद्धालु मंदिर पहुंचा तो शिवलिंग खंडित अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मंदिर पहुंचने लगे और देखते ही देखते परिसर में भीड़ एकत्र हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कैमरों के सिस्टम वाले कक्ष पर ताला लगा होने से तत्काल फुटेज नहीं देखे जा सके। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।
दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
नागरिकों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस प्रकार की घटना न केवल आस्था पर चोट है, बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे की कोशिश भी हो सकती है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। स्थानीय नागरिकों ने गांधी नगर थाने में लिखित रिपोर्ट सौंपकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही गांधीनगर थानाप्रभारी पुष्पा कासोटिया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की मामले की हर पहलू से जांच
उधर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी और घटना में अगर कोई असामाजिक तत्व शामिल है तो उसकी पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। इधर, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि घटना का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों की धार्मिक आस्था पर किसी तरह की आंच न आए।
कोर्ट रूम छोड़कर सड़कों पर निकले जज, सड़क सुरक्षा के लिए की लग्जर . . .
2026-07-09 16:32:00
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तीखा हमला : कहा- भाजपा सरकार के द . . .
2026-07-09 16:26:25
मुख्य सचिव ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, गुणवत्तापूर् . . .
2026-07-09 16:22:30
राज्य जीएसटी की बड़ी कार्रवाई -35 करोड़ रुपये की कर चोरी की आशंका . . .
2026-07-09 16:33:58
उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला : साइबर फ्रॉड की राशि आने पर पूरा बैं . . .
2026-07-09 16:29:22
लाडो प्रोत्साहन योजना की समीक्षा, पात्र बालिकाओं को समयबद्ध लाभ स . . .
2026-07-09 16:24:19