It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

अधूरी सडक़ से गुस्साए व्यापारी, ढाई घंटे बंद रखा सर्राफा बाजार
By Lokjeewan Daily - 08-07-2026

  भीलवाड़ा. नगर निगम की लेटलतीफी और अधूरी निर्माण कार्य प्रणाली के खिलाफ आज शहर के सर्राफा बाजार के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा।
पांच महीने और बीस दिन पहले खोदी गई सडक़ का निर्माण पूरा नहीं होने से आक्रोशित व्यापारियों ने सुबह 10 बजे अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद कर दिए। करीब ढाई घंटे तक बाजार पूरी तरह ठप रहा। बाद में मौके पर पहुंचे निगम के अधिशासी अभियंता के आश्वासन के बाद दोपहर 12:30 बजे बाजार खुल सका। गुलमंडी में रहने वाले विनीत शर्मा ने बताया कि नगर निगम ने सर्राफा बाजार में अतिक्रमण हटाने के बाद सडक़ निर्माण का कार्य शुरू किया था। निगम ने बड़े मंदिर से सांगानेरी गेट की तरफ तो रोड बना दिया, लेकिन पुराना भीमगंज थाने से लेकर अंजुमन स्कूल तक का निर्माण कार्य अधर में छोड़ दिया।
व्यापारियों का कहना है कि अधूरी छोड़ी गई सडक़ पर पीसीसी (प्लेन सीमेंट कंक्रीट) किए हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन इसके आगे का काम बंद है। इस वजह से दिनभर बाजार में धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। इससे न केवल दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि राहगीरों और स्थानीय लोगों का जीना भी मुहाल हो गया है। इसी समस्या से परेशान होकर व्यापारियों ने सुबह दुकानें नहीं खोलने का फैसला किया।
जिन दुकानदारों ने दुकानें खोली, अन्य व्यापारियों ने आग्रह कर उनकी दुकानें भी बंद करवा दी।

एक्सईएन पहुंचे मौके पर, शाम तक काम शुरू कराने का दिया भरोसा
बाजार बंद होने और व्यापारियों के आक्रोश की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिशासी अभियंता पवन नुवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की समस्या सुनी और से समझाइश की। नुवाल ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि सडक़ का बाकी बचा हुआ निर्माण कार्य आज शाम तक शुरू करवा दिया जाएगा। अधिकारी के इस ठोस आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए और दोपहर करीब 12:30 बजे बाजार की दुकानें खोली गईं। ढाई घंटे रहे इस बंद के कारण सर्राफा बाजार में सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा।

अन्य सम्बंधित खबरे