
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
-17 सूत्रीय मांगपत्र पर निदेशालय में हुई वार्ता
- नए पद सृजन सहित कई विषयों को रखा
भीलवाड़ा लोकजीवन। अखिल राजस्थान लैब टेक्नीशियन कर्मचारी संघ एवं चिकित्सा शिक्षा के संयुक्त मंच की पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के तहत मंगलवार को निदेशक (अराजपत्रित) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के साथ महत्वपूर्ण वार्ता हुई। बैठक में 15 मई 2025 को सौंपे गए 17 सूत्रीय मांगपत्र पर अब तक हुई कार्रवाई का लिखित विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद प्रत्येक मांग पर बिंदुवार सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में लैब टेक्नीशियन का ग्रेड-पे 2800 (लेवल-8) से बढ़ाकर 4200 (लेवल-11) करने की मांग पर विस्तार से विचार किया गया। वित्त विभाग ने फिलहाल इसे स्वीकार नहीं किया है, लेकिन समकक्ष संवर्गों की शैक्षणिक योग्यता, सेवा नियमों और वेतनमान का तुलनात्मक विवरण विभागीय अनुशंसा के साथ पुन: प्रस्तुत करने पर सहमति बनी। विशेष वेतन, मैस भत्ता, धुलाई भत्ता, वर्दी तथा हार्ड ड्यूटी भत्ते में वृद्धि के प्रस्ताव भी वित्त विभाग को दोबारा भेजे जाएंगे। बैठक में लैब टेक्नीशियन पदनाम संशोधन के लिए राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधीनस्थ सेवा नियम, 1965 में संशोधन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री की स्वीकृति के लिए भेजे जाने की जानकारी दी गई। वरिष्ठ तकनीकी सहायक के बाद जिला लैब अधिकारी एवं उपनिदेशक लैब जैसे नए पदों के सृजन पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही लैब टेक्नीशियन से वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन पद पर नियमित डीपीसी के लिए 10 जुलाई को बैठक तय की गई, जबकि पदोन्नत तकनीकी सहायकों के पदस्थापन संबंधी फाइल चिकित्सा मंत्री के अनुमोदन के लिए भेजी जा चुकी है।
निदेशक ने 15 अप्रैल को लैब टेक्नीशियन दिवस पर अवकाश घोषित करने, राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने तथा सरकारी प्रशिक्षण केंद्रों में कार्यरत नियमित लैब कर्मियों को ट्यूटर पद पर लगाने का प्रस्ताव भी राज्य सरकार को भेजने पर सहमति दी। बैठक में प्रशासन की ओर से निदेशक (अराजपत्रित) राकेश कुमार शर्मा, उपनिदेशक (अराजपत्रित) राकेश गोचर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संगठन की ओर से बजरंग कुमार सोनी, श्रीकांत शर्मा, सत्येंद्र सिंह कुरी, मुकेश देवड़ा, ईश्वर सिंह तंवर, बच्चन सिंह, विजय सिंह, विकास मोदी, मूलाराम चौधरी, सागर शर्मा, अजय किराडू और गोपाल कुमावत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कोर्ट रूम छोड़कर सड़कों पर निकले जज, सड़क सुरक्षा के लिए की लग्जर . . .
2026-07-09 16:32:00
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तीखा हमला : कहा- भाजपा सरकार के द . . .
2026-07-09 16:26:25
मुख्य सचिव ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, गुणवत्तापूर् . . .
2026-07-09 16:22:30
राज्य जीएसटी की बड़ी कार्रवाई -35 करोड़ रुपये की कर चोरी की आशंका . . .
2026-07-09 16:33:58
उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला : साइबर फ्रॉड की राशि आने पर पूरा बैं . . .
2026-07-09 16:29:22
लाडो प्रोत्साहन योजना की समीक्षा, पात्र बालिकाओं को समयबद्ध लाभ स . . .
2026-07-09 16:24:19