
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के नारायणी माता सर्किल के पास मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सडक़ के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना की चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, बजरी से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बेहद तेज गति से आ रही थी। नारायणी माता सर्किल के निकट अचानक चालक वाहन पर से अपना संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली लहराते हुए सडक़ पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बजरी पूरी सडक़ पर बिखर गई। दुर्घटना के तुरंत बाद मौका पाकर चालक ट्रैक्टर को वहीं छोडक़र घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सुभाष नगर थाना पुलिस तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा करवाया और यातायात सुचारू करने के लिए वाहन को जब्त कर थाने भिजवाया। पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, साथ ही हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।इस हादसे के बाद स्थानीय निवासियों और राहगीरों में भारी वाहनों की बेकाबू रफ्तार को लेकर गहरा आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर दिन-रात भारी वाहन और बजरी के ट्रैक्टर तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी इलाकों और मुख्य सर्किलों के पास भारी वाहनों की गति सीमा तय की जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
कोर्ट रूम छोड़कर सड़कों पर निकले जज, सड़क सुरक्षा के लिए की लग्जर . . .
2026-07-09 16:32:00
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तीखा हमला : कहा- भाजपा सरकार के द . . .
2026-07-09 16:26:25
मुख्य सचिव ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, गुणवत्तापूर् . . .
2026-07-09 16:22:30
राज्य जीएसटी की बड़ी कार्रवाई -35 करोड़ रुपये की कर चोरी की आशंका . . .
2026-07-09 16:33:58
उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला : साइबर फ्रॉड की राशि आने पर पूरा बैं . . .
2026-07-09 16:29:22
लाडो प्रोत्साहन योजना की समीक्षा, पात्र बालिकाओं को समयबद्ध लाभ स . . .
2026-07-09 16:24:19