
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के पांसल चौराहे के समीप पुरानी उधारी के लेनदेन को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बुलेट सवार दो भाइयों ने कार की सर्विस करवा रहे युवक को पहले टक्कर मारकर नीचे गिराया और फिर लोहे के पाइपों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चौराहे पर मौजूद राहगीरों और लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित को हमलावरों से छुड़ाया। पुलिस के अनुसार, खारी का लांबा निवासी पप्पू नायक (40) पिता श्रवण नायक पांसल चौराहे के पास अपनी कार की सर्विस कराने आया था। वह वहां खड़ा होकर कार का काम करवा रहा था, इसी दौरान आसन (विजयनगर) निवासी दशरथ नायक अपने भाई पृथ्वीराज नायक के साथ बुलेट पर सवार होकर वहां पहुंचा। आरोपियों ने आते ही पप्पू नायक को बुलेट से टक्कर मार दी। इससे पहले कि पीड़ित संभल पाता, दोनों भाइयों ने उस पर लोहे के पाइपों से हमला बोल दिया। पप्पू नायक ने बताया कि वह आरोपी दशरथ नायक से 3 लाख रुपए मांगता है। यह राशि उसने करीब दो साल पहले उधार दी थी। जब भी वह अपने रुपए मांगता, आरोपी टालमटोल करता था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोर्ट रूम छोड़कर सड़कों पर निकले जज, सड़क सुरक्षा के लिए की लग्जर . . .
2026-07-09 16:32:00
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तीखा हमला : कहा- भाजपा सरकार के द . . .
2026-07-09 16:26:25
मुख्य सचिव ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, गुणवत्तापूर् . . .
2026-07-09 16:22:30
राज्य जीएसटी की बड़ी कार्रवाई -35 करोड़ रुपये की कर चोरी की आशंका . . .
2026-07-09 16:33:58
उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला : साइबर फ्रॉड की राशि आने पर पूरा बैं . . .
2026-07-09 16:29:22
लाडो प्रोत्साहन योजना की समीक्षा, पात्र बालिकाओं को समयबद्ध लाभ स . . .
2026-07-09 16:24:19