It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

नशा माफियाओं की कमर तोड़ी: पुलिस लाइन में 5.70 करोड़ का मादक पदार्थ खाक
By Lokjeewan Daily - 10-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले को नशामुक्त बनाने और ड्रग माफियाओं की कमर तोडऩे के लिए भीलवाड़ा पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला स्तरीय औषधि व्यसन समिति द्वारा आज रिजर्व पुलिस लाइन भीलवाड़ा में भारी सुरक्षा और कड़ी निगरानी के बीच, विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए करोड़ों रुपये के अवैध मादक पदार्थों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पारस जैन का सीधा निर्देशन और उप अधीक्षक महिला सेल शिल्पा भादविया का कड़ा सुपरविजन रहा। समिति के सदस्यों की मौजूदगी में सबसे पहले मालखाने से लाए गए नशीले पदार्थों के वजन और सील का मिलान किया गया, जिसके बाद नियमानुसार इन्हें नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 20 गंभीर प्रकरणों से जुड़े मादक पदार्थों को नष्ट किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस पूरी खेप की अनुमानित कीमत 5 करोड़ 70 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। नष्ट किए गए नशे में कुल 3,779 किलो 486 ग्राम डोडा चूरा (अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत: ?5 करोड़ 66 लाख 85 हजार), कुल 3 किलो 500 ग्राम गांजा (अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत: ?1 लाख 75 हजार) और कुल 11 ग्राम स्मैक (अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत: ?2 लाख 20 हजार) शामिल हैं।
रिजर्व पुलिस लाइन में भारी मात्रा में डोडा चूरा, गांजा और स्मैक को नष्ट कर भीलवाड़ा पुलिस ने साफ कर दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस पारदर्शी और आक्रामक कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों में हडक़ंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए आगे भी ऐसे कड़े कदम उठाए जाते रहेंगे।

अन्य सम्बंधित खबरे