
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। निजी लग्जरी और स्लीपर बसों में सफर करने वाले बेगुनाह यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ चुके ट्रैवल ऑपरेटरों के खिलाफ प्रशासन ने अब पूरी तरह से आर-पार की जंग छेड़ दी है। गुरुवार रात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में एक बड़ा और औचक जांच अभियान चलाया। इस अचानक हुई कार्रवाई से निजी बस ऑपरेटरों और दलालों के खेमे में हडक़ंप मच गया, वहीं लापरवाही बरतने वाली एक निजी बस को मौके पर ही सीज कर दिया गया। सडक़ हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने और यात्रियों के सफर को पूरी तरह से सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रश्मि आर्य खुद परिवहन विभाग की टीम के साथ आधी रात को सडक़ों पर उतरीं। इस दौरान होटल लैंडमार्क के पास जब ट्रैवल बसों की सघन चेकिंग शुरू की गई, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। एक निजी बस में सुरक्षा मानकों का सरेआम मखौल उड़ता मिला। बस में मौजूद आपातकालीन द्वार (इमरजेंसी गेट), अग्निशमन यंत्र और अन्य तकनीकी पहलुओं की जब बारीकी से जांच की गई तो वह पूरी तरह फेल साबित हुई। इस पर सचिव के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी ने तत्काल कानूनी चाबुक चलाते हुए बस को सीज करने के आदेश जारी कर दिए। प्रशासन की इस तीखी और सख्त कार्रवाई की भनक लगते ही निजी ट्रैवल्स संचालकों के पसीने छूट गए। बदनामी और जब्ती की कार्रवाई से बचने के लिए कई बसों के चालक मुख्य रास्तों को छोडक़र वैकल्पिक और ग्रामीण मार्गों से अपनी बसें चोरी-छिपे ले जाते नजर आए। यही वजह रही कि रोजाना बसों से गुलजार रहने वाले होटल लैंडमार्क क्षेत्र में अभियान के दौरान सामान्य दिनों के मुकाबले बेहद कम बसें दिखाई दीं। बीच रास्ते में बस के सीज होने के कारण उसमें सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए यात्रियों की असुविधा को देखते हुए बस संचालक को सख्त हिदायत दी और तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करवाकर सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना करवाया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दो टूक लहजे में चेतावनी दी है कि यह अभियान थमने वाला नहीं है। विभाग किसी भी समय, कहीं भी औचक निरीक्षण कर सकता है, इसलिए सभी निजी बस संचालक यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बंद करें और तय मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें।
कर्मचारी कल्याण : पदोन्नति में 2 वर्ष की छूट से हजारों कार्मिकों . . .
2026-07-13 13:11:50
व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस , परमिट और ई-डिटेक्शन चालान को लेक . . .
2026-07-13 12:49:50
भीलवाड़ा में छह तो बांसवाड़ा में दो प्रसूताओं की मौत, अशोक गहलोत . . .
2026-07-11 17:14:08
राजस्थान हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी . . .
2026-07-13 13:01:40
जालूपुरा इलाके में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा-ट्रांसफॉर्मर में . . .
2026-07-13 12:59:16
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा-2026 की पहली ट्रेन आज होगी रवाना . . .
2026-07-13 12:52:16