It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

मेडिकल कॉलेज में ग्रीन इनिशिएटिव की शुरुआत:10 दिन चलेगा महाअभियान
By Lokjeewan Daily - 10-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। राजमाता विजयाराजे सिंधिया (आरवीआरएस) मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने परिसर को हरा-भरा, स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ ग्रीन इनिशिएटिव के तहत प्राणमूलम 2026 अभियान का आगाज किया। कार्यक्रम में कई प्रोफेसरों और सैकड़ों भावी चिकित्सकों ने हिस्सा लेकर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की सामूहिक शपथ ली। आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज एवं मुस्कान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह वृहत पौधारोपण कार्यक्रम 19 जुलाई तक संचालित किया जाएगा, जिसकी मुख्य थीम एक विद्यार्थी - एक चिकित्सक - एक पौधा  है।  इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. पूजा गंगराडे ने कहा कि एक चिकित्सक का कर्तव्य केवल अस्पताल के भीतर मरीजों का इलाज करना ही नहीं है, बल्कि समाज और पर्यावरण के समग्र स्वास्थ्य की रक्षा करना भी है। प्राणमूलम अभियान हमारे भावी डॉक्टरों के संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रत्येक विद्यार्थी को इस पौधे को न केवल रोपना है, बल्कि इसकी पूर्ण देखभाल भी करनी है, ताकि जब वे यहांसे डॉक्टर बनकर निकलें, तो उनका पौधा एक विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण को जीवन दे रहा हो। एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौड़ ने कहा कि जिस तरह एक नन्हा पौधा आगे चलकर अनगिनत जिंदगियों को ऑक्सीजन देता है, ठीक उसी तरह हमारे ये मेडिकल छात्र भविष्य में समाज को नया जीवन देंगे। एक पौधा चिकित्सालय और कॉलेज परिसर के वातावरण को सकारात्मक और तनावमुक्त बनाता है। मैं इस ग्रीन इनिशिएटिव के लिए हमारे विद्यार्थियों और मुस्कान फाउंडेशन की सराहना करता हूँ।  अभियान के तहत कॉलेज और अस्पताल परिसर में सघन पौधारोपण किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पूजा गंगराड़े, एमजीएच अधीक्षक डॉ.अरुण कुमार गौड़, पूर्व प्रिंसिपल डॉ . पवन कुमार, डॉ. चित्रा, डॉ. एचएस सहवाल, डॉ. पवन बंसल, डॉ. उत्तमप्रकाश दरगड़, डॉ. विवेक जैन, डॉ. सोनल अग्रवाल, डॉ . मनमोहन गुप्ता, डॉ. महेश चौधरी, डॉ. मनीषा कुमारी जाखड़, डॉ. रीना जैन, डॉ. रचित सक्सेना, डॉ. अमित टांक, डॉ. रीना सोनी उपस्थित रहे।

अन्य सम्बंधित खबरे